Live

BIG BREAKING

एक शख्स की गला दबाकर हत्या, घटना से सनसनी, पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबर चतरा से जहां सदर थाना क्षेत्र के हरलाल तालाब के पास एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने हरलाल तालाब के समीप शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल लाया गया.

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के हरलाल तालाब के नजदीक 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेजा. मृतक प्रकाश यादव दीभा ग्वालटोली मुहल्ला के रहने वाले थे. मृतक प्रकाश यादव जमीन व्यवसाय से जुड़ा था. हत्या के कारणों व आरोपियों की धर-पकड़ में पुलिस जुट चुकी है. सदर थाना क्षेत्र का मामला.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें