Live

BIG BREAKING

दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे बाद यात्रियों को दूसरे विमान में किया गया शिफ्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान में शुक्रवार को अचानक तकनीकी खराबी हो गई. इसके कारण यात्री काफी परेशान हुए. विमान में यात्री बैठ चुके थे. तकनीकी खराबी के कारण विमान के अंदर एसी भी बंद हो चुका था. एसी बंद होने के कारण यात्री लगभग एक घंटे तक गर्मी से परेशान रहे. कई यात्री अपने हाथ में अखबार लेकर गर्मी से राहत की सांस ली. इस दौरान यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस के विमान सेवा और प्रबंधन पर कई सवाल किए. लगभग एक घंटे बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया.

यात्रियों ने कहा कि शुक्र है विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ नहीं किया. विमान का टेकऑफ हो जाता तो आसमान में यात्रियों को काफी परेशानी होती. हालांकि कशिश न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. इंडिगो एयरलाइंस के विमान में आई तकनीकी खराबी का वीडियो विमान में सफर कर रहे एक यात्री के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है. इंडिगो एयरलाइंस के दिल्ली से रांची आने वाले विमान (6E 2614) के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करने का निर्धारित समय शाम 4:35 बजे था. अब संबंधित विमान के विलंब से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें