Live

BIG BREAKING

राज्यसभा चुनाव में झामुमो के वैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी की ऐतिहासिक जीत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. झारखंड में राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इंडिया गठबंधन के झामुमो उम्मीदवार वैद्यनाथ राम चुनाव जीत गए. वहीं NDA समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी विजयी हुए. नथवाणी को कुल 28 मत प्राप्त हुए.

राज्यसभा चुनाव की मतगणना में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. मतगणना के दौरान तीन वोट रद्द कर दिए गए जबकि तीन वोटों को होल्ड पर रखा गया है.

झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की है. झामुमो के उम्मीदवार वैद्यनाथ राम ने भी जीत दर्ज की. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन वोटों को रद्द कर दिया गया. इसके अलावा तीन वोटों को होल्ड पर रखा गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें