Live

BIG BREAKING

लातेहार में 9 IED बम बरामद , सुरक्षा बलों ने सभी को किया डिफ्यूज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर माओवादियों के नापाक मनसूबे पर पानी फेरते हुए नापाक मनसूबे को विफल करने में सफलता हासिल की है. गारू थानाक्षेत्र के बुढ़ा पहाड़ के तराई में अवस्थित लाटू जंगल में सुरक्षा बलों ने श्रृंखलाबद्ध 9 IED बम जब्त किया है. पुलिस ने बम निरोधक दस्ता की मदद से बम को विनष्ट कर दिया है.


जानकारी के अनुसार जिला पुलिस के साथ माओवादियों की टोह में सीआरपीएफ 214 बटालियन सर्च ऑपरेशन पर थी. इसी दौरान पगडंडी से 9 सिलिंडर बम बरामद किया गया है. सभी सिलिंडर श्रृंखलाबद्ध रूप से प्लांट किया गया था जिसे सुरक्षाबलों ने सतर्कता के साथ रि-कवर किये और बम निरोधक दस्ता द्वारा सभी को जंगल में डिफ्यूज किया गया.

बताते चलें कि बरामद एक एक बमों का वजन करीब ढाई किलोग्राम की थी. जिसके चपेट में यदि जवान आ जाते तो बड़ी नुकसान होने की संभावना प्रबल थी. इधर इलाके में सुरक्षाबलों का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें