BIG BREAKING
जमशेदपुर में दंपति का शव बरामद, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहांकपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में सोमवार सुबह नवविवाहित दंपति का शव मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र स्थित ताजनगर में सोमवार को सुबह में18वर्षीय पत्नी दिलकश और उसके25वर्षीय पति हुसैन का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है.वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.बड़ी संख्या में आसपास के लोग वहां जुट गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. हत्या या फिर आत्महत्या पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है. वहीं मृतक महिला के परिजनों ने युवक के परिवार वालों पर दोनों की हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है.
जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।