Hindi News / बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

BIG BREAKING : बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Edited By:  |
big breaking

दिल्ली: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रीNitin Gadkariसे मुलाकात कर बिहार की सड़क एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग,एक्सप्रेसवे और अन्य सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

बैठक में मुख्यमंत्री ने बिहार की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क बेहद जरूरी है. बेहतर सड़क संपर्क से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी,बल्कि व्यापार,उद्योग और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बिहार में सड़क अवसंरचना के विस्तार और निर्माण कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया.

बैठक में लंबित परियोजनाओं की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई और उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही बिहार में नई सड़क परियोजनाओं,बाइपास,फोरलेन और एक्सप्रेसवे निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. राज्य के विभिन्न जिलों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर भी चर्चा हुई.

इस अहम बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया.

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे बिहार में सड़क विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और राज्य की कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क नेटवर्क बिहार के आर्थिक विकास,रोजगार सृजन और क्षेत्रीय संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह बैठक बिहार के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--