Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड में ED की बड़ी कार्यवाई रांची से लेकर चाईबासा तक आईएएस और मंत्री से जुड़े लोगों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापामारी जारी

S
Shruti Prakashलेखक

रांची : राजधानी रांची से लेकर चाईबासा एक बार फिर से सोमवार की सुबह ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम ने आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 25 ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है. जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है. गौरतलब है, कि सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकाने पर पहुंच कर छापेमारी कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें