भूमि सम्मान लेकर लौटे लोहरदगा डीसी का भव्य स्वागत
डीसी ने सम्मान के लिए पूर्व के कर्मियों और अधिकारियों को दिया श्रेय
लोहरदगा : नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भूमि सम्मान लेकर वापस लौटे उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा और टीम का लोहरदगा समाहरणालय में भव्य स्वागत किया गया. जिले के आला अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक दल के लोगों ने डीसी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.
समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण के साथ उप विकास आयुक्त समीरा एस ने केक काटा और कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए. उपायुक्त ने भूमि सम्मान के लिए पूर्व के कर्मियों और अधिकारियों को श्रेय दिया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।