भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नवनिर्मित सड़क !
पानी के एक झटके से समाया गंगा में, आवागमन ठप
कटिहार : खबर है कटिहार से जहां मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के द्वारा निर्मित सड़क गंगा में विलीन हो गई। भारी बारिश व सड़क बनाने में अनियमितता के कारण यह सड़क गंगा की तेज धार से टकरा कर टूट गया। वहीँ अब सड़क टूटने से इलाके में रहने वाली बड़ी आबादी का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
मामला कटिहार के बरारी प्रखंड के कांतनगर पंचायत अंतर्गत वॉर्ड नंबर 4 के मरकड़िया बाड़ी का है जहां करोड़ों की लागत से बनी नवनिर्मित सड़क बनने के एक सप्ताह के अंदर ही सड़क भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। यह सड़क पानी का एक झटका भी बर्दाश्त ना कर सका। भारी बारिश व सड़क बनाने में अनियमितता के कारण सड़क का यह हाल हुआ है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।