Live

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की पॉलिटिक्स में एंट्री

सियासी पिच पर अब खेलेंगी धमाकेदार पारी, लड़ेंगी चुनाव!

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह ने अब अभिनय की दुनिया के बाद सियासत का रूख कर लिया है और सियासी पिच पर धमाकेदार पारी खेलने के लिए एंट्री मार दी है। सोमवार को उन्होंने चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को ज्वाइन कर लिया है। पार्टी में शामिल होने के वक्त उनके पिता विपिन सिंह भी साथ थे। वे पिता के साथ जनसुराज के पार्टी दफ्तर पहुंची और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की सियासत में एंट्री

जनसुराज ज्वाइन करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की बेटी होने के नाते उनकी ख्वाहिश है कि यहां का समाज बेहद पढ़ा-लिखा हो। बिहार की जनता हमेशा उनका साथ दे ताकि वे प्रदेश के लिए बेहतर काम कर सकें।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर सर बिहार की भलाई और पार्टी के हित के लिए जो भी काम कहेंगे, वे उसके लिए तैयार हैं।आपको बता दें कि बीते दिनों प्रशांत किशोर से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने जनसुराज ज्वाइन करने का बड़ा फैसला ले लिया था। फिलहाल सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिल सकता है।


बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं पीके

गौरतलब है कि चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर फिलहाल बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं और लोगों को बिहार की समस्याओं को बताते हुए लोगों को जोड़ रहे हैं। इसका असर भी अब दिखने लगा है। विदित है कि जन सुराज अभियान की शुरुआत करने वाले जाने-माने चुनावी रणनीतिकर प्रशांत किशोर ने सियासी पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने को लेकर साफ-साफ ऐलान किया था कि पार्टी तो बनेगी ही। उन्होंने कहा कि जन सुराज नाम से ही पार्टी बनेगी, इसमें कोई इफ, बट और किंतु-परंतु नहीं है। पार्टी कैसे बनेगी और कौन इस पार्टी को चलाएगा, इसकी पूरी प्लानिंग भी बता चुका हूं।

इसके साथ ही पीके ने कहा था कि बिहार की 50 फीसदी से अधिक लोगों की चाहत है कि नयी पार्टी का गठन हो और लोगों को विकल्प मिले लिहाजा इस सिलसिले में मैं कोशिश कर रहा हूं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें