Live

भोजपुरी टॉकीज

'दाग एगो लांछन' की शूटिंग पूरी...जानिए..किसकी लकी चार्म है आम्रपाली दूबे...

D
DESKलेखक

पटना। भोजपुरी फिल्म 'दाग एगो लांछन' की शूटिंग पूरी हो गई। इस फिल्म की शूटिंग यूपी के गोरखपुर में हो रही थी। 'दाग एगो लांछन' की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भावुक नज़र आईं। आम्रपाली ने इस फिल्म के अनुभव को बेहतरीन बताया और अपनी फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल - निर्देशक प्रेमांशु सिंह के साथ फिल्म के को- स्टार का भी शुक्रिया अदा किया।

आम्रपाली दुबे ने कहा कि सबसे धैर्यवान और उत्साहजनक निर्देशक प्रेमांशु सिंह सर के साथ फिल्म 'दाग एगो लांछन' को पूरा किया। यह हमारी साथ में तीसरी फिल्म है सर। आपने मेरे अंदर की उन भावनाओं को तलाशने और उकेरने में मदद की, जो मुझे भी पता नहीं थी। इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने डीओपी मनोज का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने वीडियो कौशल से मुझे फ्रेश और खूबसूरत दिखने में मदद की।

किसी लकी चार्म हैं आम्रपाली दूबे

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल को लेकर कहा कि मुझे जितना खुद पर विश्वास नहीं है, उससे ज्यादा भरोसा निशांत को मुझ पर है। इसलिए वे मेरे बेहद अच्छे दोस्त हैं। वे मुझे अपना लकी चार्म कहते हैं। मैंने उनकी जर्नी पीआरओ से लेकर निर्माता तक की देखी है। वे मुझे अपनी सभी फिल्मों में कास्ट करते हैं। वे मुझे वास्तव में बहुत खास महसूस कराते हैं। निशांत मुझ पर इतना विश्वास करने के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि निशांत उज्ज्वल भोजपुरी पर्दे के सबसे चर्चित निर्माता हैं।

सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों को लेकर बन रही फिल्म 'दाग एगो लांछन' के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका आम्रपाली दुबे हैं, जो कहानी के केंद्र में हैं। उनके साथ रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत,रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला, रंभा सहनी,निशा तिवारी,बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें