भोजपुरी
बिहार के चर्चित 'पकड़उवा बियाह' पर अब वेब सीरीज...शूटिंग अयोध्या में शुरू
पटना। भोजपुरी वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ अयोध्या में शुरू हो चुका है। इस सीरीज में अपने अंकुश - राजा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यानी दोनो का 'पकड़उवा बियाह' होने वाला है। इसका निर्माण यशी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके निर्माता अभय सिन्हा हैं।इसका प्रसारण जल्द ही ओ टी टी प्लेटफार्म चौपाल पर होगा।
बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में 'पकड़उवा बियाह' का चलन कुछ जगहों पर देखा जाता था, जिस पर बॉलीवुड में भी फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन इस बार निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक विकास तिवारी "विक्की" इस कॉन्सेप्ट को अगल तरीके से बना रहे हैं। यह दर्शकों के लिए बेहद एंटरटेनिंग होने वाला है। इस वेब सीरीज की शूटिंग भी अयोध्या के खूबसूरत लोकेशन पर जोर शोर से चल रही है।
वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' में अंकुश - राजा के साथ रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, पूजा तिवारी, रंभा सहनी, विनीत विशाल, वी आई बी बिजेंद्र, विष्णु शंकर बेलु, ओपी कश्यप व अविनाश पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। लेखक कुमार देव सिंह, डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा और गौरव कुमार गुड्डू का है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।