भोजपुरी टॉकीज
पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'ले जात बाड़ू देवघर'....रिलीज होते ही मिलियन क्लब में शामिल
पटना। बॉलीवुड और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुके पावर स्टार पवन सिंह ने सावन स्पेशल अपने नए गाने से भी धमाल मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' सावन की पहली सोमवारी से 24 घंटे पहले रिलीज हुआ और पहले ही दिन इस गाने को रिकॉर्ड 2.5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिला है।
वेब म्यूजिक से रिलीज पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना'ले जात बाड़ू देवघर'अभी यूट्यूब पर नम्बर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। इस साल अब तक कई सावन स्पेशल गाने आये हैं,जो बाबा भोलेनाथ को लेकर गाये गए हैं। लेकिन कोई भी गाना अभी तक टॉप ट्रेंड में शामिल नहीं हो सका था। पवन के गाने ने यह कमाल कर दिखाया और रिलीज के महज कुछ ही घण्टों में पवन का यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया। उनके साथ इस गाने में शिल्पी राज का स्वर भी सराहनीय है।
पवन सिंह के साथ गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' के म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं। लिरिक्स विजय चौहान का है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पवन का यह गाना देवघर में बाबा के द्वार जा रहे हर कांवरिया को समर्पित है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।