Live

भोजपुर के इचरी नरसंहार में आया बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री कोर्ट से बरी, 9 को मिली उम्रकैद

A
ASHISH KUMARलेखक

आरा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि भोजपुर के बहुचर्चित इचरी नरसंहार में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को इस मामले से बरी कर दिया है। वहीँ 9 लोगों को उम्रकैद की सजा का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 29 मार्च 93 को इस नरसंहार को अंजाम दिया गया था।

आरा के MP-MLA कोर्ट 3 के न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह ने यह फैसला सुनाया है। गौरतलब है कि 29 मार्च 1993 को जगदीशपुर के आयर थाना क्षेत्र के इचरी के पास गोलीकांड हुआ था। जगदीशपुर में आयोजित भाजपा की रैली से ट्रैक्टर से लौटते समय गोलीकांड में पांच लोगों की मौत हुई थी और नौ अन्य घायल हुए थे। इस गोलीकांड में पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्रीभगवान सिंह कुशवाहा समेत 10 आरोपित बनाए गए थे। बता दें कि तब श्रीभगवान सिंह भाकपा माले के नेता थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें