Hindi News / भरत तिवारी के ब्रह्मभोज की भव्य तैयारी,15 हजार से अधिक लोगों के शामिल...

भोजपुर : भरत तिवारी के ब्रह्मभोज की भव्य तैयारी,15 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना

Edited By:  |
bhojpur

भोजपुर: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के श्राद्धकर्म और ब्रह्मभोज को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. यह आयोजन अब पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है. कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. भोजन व्यवस्था के लिए करीब 100 हलवाई और 300 से अधिक सहायक दिन-रात काम कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर 500 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है. पीने के पानी, बैठने और बारिश से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धांजलि सभा के लिए विशाल टेंट लगाया गया है.बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट भी तैयार किए गए है.

आयोजन को शांतिपूर्णसंपन्न कराने पर विशेष जोर

परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय समाजसेवियों की देखरेख में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. परिवार ने आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने का संकल्प जताया है. परिवार का कहना है कि किसी से आर्थिक सहयोग नहीं मांगा गया, लेकिन स्वेच्छा से मदद करने वालों का स्वागत है. आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया.

भरत तिवारी की यादें अब सीमाओं से बाहर भी आकार लेने लगी

एक तरफ भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के श्राद्धकर्म सह ब्रह्मभोज की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी यादें अब सीमाओं से बाहर भी आकार लेने लगी हैं. उत्तर प्रदेश के एक सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर भरत तिवारी की आकृति उकेर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. यह सैंड आर्ट सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि उस भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया है, जो लोगों के दिलों में अब भी जिंदा है.


सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भी श्रद्धांजलि

आरा और आस पास के इलाकों के अलावा अब दूसरे राज्यों से भी लोग अपने-अपने तरीके से भरत तिवारी को याद कर रहे हैं. किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी, तो किसी ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया. लेकिन उत्तर प्रदेश के सैंड आर्टिस्ट द्वारा बनाई गई यह कलाकृति खास बन गई है.