Live

भीषण गर्मी को लेकर वर्ग 8 तक फिर स्कूल रहेगी बंद

झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां राज्य में भीषण गर्मी को लेकर झारखंड सरकार ने फिर से गर्मी छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया है. राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में कक्षा केजी वन से कक्षा 8 तक अब 21 जून तक बंद रहेंगे. 9वीं से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी. राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी किया है.

गौरतलब है कि राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे पूर्व 12 से 14 जून तक फिर दूसरे आदेश में 19 जून तक सभी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया. आज फिर विभाग ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए आदेश दिया है कि कक्षा केजी से कक्षा 8 तक 21 जून तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेगी. वहीं कक्षा 9 से 12 वीं तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक वर्ग संचालन करने का आदेश दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें