भवन निर्माण में डस्ट के उपयोग पर जांच का आदेश
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई
पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां हिरणपुर बागसीसा में केंद्रीय नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में डस्ट का उपयोग जोर शोर से किया जा रहा है. जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि कार्यो के दौरान सिर्फ डस्ट और सीमेंट के मिश्रण से ईंट जोड़ाई का काम किया जा रहा है. इसको लेकर मंत्री आलमगीर आलम ने जांच के आदेश दिये हैं.
बताया जा रहा है कि तस्वीरों में बालू का मिश्रण कहीं भी नहीं देखा गया है. बल्कि बालू की जगह डस्ट का इस्तेमाल जोरों पर पाया गया है. ऐसे में हम कह सकते हैं कि शिक्षा विभाग के भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
मामले में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।