Live

भरत तिवारी मौत मामले पर बयानबाजी

अश्विनी चौबे बोले-एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को मिले मृत्युदंड

A
archana singhलेखक

दरभंगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने भरत तिवारी मौत मामले में बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरा एनकाउंटर मामले पर बेहद कड़ा रुख अपनाया. भरत तिवारी की मौत पर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए है.

अश्विनी चौबे का बड़ा बयान

अश्विनी कुमार चौबेने कहा कि जब युवक ने हथियार डाल दिया था तो उसके बाद किया गया एनकाउंटर पूरी तरह गलत और अमानवीय है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों को न सिर्फ सख्त सजा मिलनी चाहिए, बल्कि उन्हें मृत्युदंड तक दिया जाना चाहिए.

'इस तरह की कार्रवाई सेसमाज में गलत संदेश जाता'

उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह की कार्रवाई से कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं और इससे समाज में गलत संदेश जाता है. साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की.

कानून से ऊपर कोई नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि किसी भी हालत में कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें