भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पहुंचे मतगणना स्थल
अब तक के रुझान पर कहा- अभी कई राउंड की गिनती बाकी, जनता का पूरा आशीर्वाद मेरे साथ
जमशेदपुर:बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. मतगणना मेंNDAको बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. वहीं झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में बीजेपी काफी पीछे चल रही है.
घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है. इसी बीच भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन मतगणना स्थल पहुंचे हैं. मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं. अब तक के रुझान पर बाबूलाल सोरेन ने कहा अभी5राउंड ही हुआ है,15राउंड बाकी है. जीत सुनिश्चित है. जनता का पूरा आशीर्वाद मेरे साथ है.
घाटशिला उप चुनाव के6ठे राउंड के बाद सोमेश सोरेन6217मतों से आगे चल रहे हैं.भाजपाप्रत्याशी बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।