JHARKHAND NEWS
भाजपा OBC मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य पहुंचे रांची, कहा- झारखंड में केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में राज्य सरकार विफल
रांची:बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद अमरपाल मौर्य का यह पहला झारखंड दौरा है. इस दौरान उन्होंने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों,संभाग प्रभारियों,जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की.
बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. बैठक में संगठन के विस्तार, ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने और केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई.
इस मौके पर अमरपाल मौर्य ने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में राज्य सरकार विफल रही है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा इन योजनाओं को जनता के बीच ले जाएगा और राज्य सरकार की कमियों को उजागर करेगा. वहीं, झारखंड बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने दावा किया कि 2029 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी समाज बीजेपी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. संगठन के कार्यों का विस्तार करने और समाज के सभी वर्गों में भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं झारखंड के लोगों तक पहुंचें, इस दिशा में हम काम करेंगे. राज्य सरकार इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में विफल रही है. हम जनता के बीच जाकर इन योजनाओं की जानकारी देंगे और राज्य सरकार की कमियों को भी उजागर करेंगे.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।