Live

भाजपा का हल्ला बोल

लौहनगरी में भाजपा ने हेमन्त सरकार के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष जमकर किया प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आज हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ का उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आक्रोश रैली निकाली. भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता हाथ में तख्ती लिए हेमंत भगाओ, झारखंड बचाओ के नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया. बैंड बाजे के साथ और आदिवासी नृत्य करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता डीसी ऑफिस पहुंचे जहां एक सभा का आयोजन किया गया.

इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद जयंत सिन्हा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश नंद गोस्वामी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

उधर जयंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि यह सरकार मलाई खा रही है. कभी पूजा सिंघल के साथ तो कभी अपने विधायक प्रतिनिधि के साथ तो कभी इस सरकार के विधायक पश्चिम बंगाल में मलाई के साथ पकड़ा रहे हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के3साल के कार्यकाल को गिनाते हुए कहा कि यह सरकार3साल में कोयला, बालू व गिट्टी को बेचने का काम किया है. जहां तीसरे मत का अधिकार लोगों को मिला था. उस पर भी सरकार ने रोक लगा दी यानी पंचायत चुनाव पर भी रघुवर दास हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार को अब जनता उखाड़ फेंकेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें