Live

Swati Mishra

भजन गायिका स्वाति मिश्रा के घर आया नया सदस्य, घर में खुशी से झूम उठे सब, जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'!

P
Prasoon Pandeyलेखक

Swati Mishra : भजन गायिका स्वाति मिश्रा के घर एक नये सदस्य की एंट्री हुई है। जी हां, धनतेरस के मौके पर 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' फेम सिंगर के परिवार में एक नये सदस्य का आगमन हुआ है, जिसे लेकर उनके घर में खुशी का माहौल है।

स्वाति मिश्रा के घर आया नया मेहमान

गायिका स्वाति मिश्रा के पिता राजेश कुमार मिश्रा ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है और लिखा है कि हमारे परिवार में एक नये सदस्य का आगमन....मर्सिडीज़-बेन्ज (Mercedes-Benz) कार...कोटि-कोटि प्रणाम मर्यादा पुरुषोत्तम राम।


स्वाति के गैराज में एक और लग्जरी कार की एंट्री

जी हां, स्वाति मिश्रा ने नयी मर्सिडीज़-बेंज कार खरीदी है। इसतरह बिहार की इस फेमस सिंगर के गैराज में एक और महंगी कार की एंट्री हो गयी है। अब उनके पास गाड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन हो गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने पिता राजेश कुमार मिश्र को एक महंगी फॉर्च्यूनर कार गिफ्ट की थी। यही नहीं, उन्होंने अपने दादा जी को भी Kwid कार गिफ्ट की है। उन्होंने अपने भाई को भी तोहफे में 'बुलेट' दिया था लेकिन अब उन्होंने महंगी लग्जरी कार मर्सिडीज़-बेंज खरीदी है। इसतरह उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाकर मचा दी थी धूम

गौरतलब है कि मूल रूप से बिहार के सारण जिले के सदर प्रखंड के माला गांव की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाकर देशभर में धूम मचा दी थी। उनका ये भजन इतना फेमस हुआ कि हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था। आम से लेकर खास लोगों ने भी इस भजन को काफी सराहा।

पीएम मोदी ने जमकर की थी तारीफ

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वाति मिश्रा के भजन की तारीफ की थी और सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट साझा किया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि 'श्री रामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।' उनके इस भजन को यूट्यूब पर 6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। स्वाति मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर 766k सब्सक्राइबर और करोड़ों में व्यूज है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें