Live

भाई वीरेंद्र के बयान पर मदन सहनी का पलटवार

नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की बात को किया खारिज,बोले-सलाहकार ज्यादा बन रहे हैं विधायक जी

A
archana singhलेखक

दरभंगा:बिहार के मद्य निषेध,उत्पाद शुल्क एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के उस बयान पर पलटवार किया है,जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की बात कही थी. मदन सहनी ने इस बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे बचकाना हरकत बताया. मदन सहनी ने कहा कि भाई वीरेंद्र के इस तरह के बयान का दूर-दूर तक कोई औचित्य नहीं है और ना ही ऐसी कोई संभावना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे लोग एनडीए के साथ हैं और सम्राट चौधरी उनके मुख्यमंत्री हैं.

मंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का निर्णय है कि वे एनडीए परिवार के साथ हैं. उनके नेतृत्व में ही एनडीए के सभी लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं. मदन सहनी ने कहा कि बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है और आगे भी वे लोग एनडीए के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.

उन्होंने भाई वीरेंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि वे इस तरह के बयान देते रहते हैं और शायद उन्हें अपने ही गठबंधन में मन नहीं लगता. उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र अपने नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ भी बयान देते रहते हैं और उन्हें सलाह देते रहते हैं. मदन सहनी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाई वीरेंद्र विधानसभा सदस्य से ज्यादा सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें