भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज
PM नरेन्द्र मोदी आज बिरसा मुंडा संग्रहालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
रांची : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय पहुंचकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय परिसर का परिभ्रमण करते हुए 'धरती आबा काराकक्ष' एवं परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया. इस अवसर पर माननीय राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है. कल रात प्रधानमंत्री नई दिल्ली से रांची पहुंचे और राजभवन में विश्राम किया. आज अपने दिन की शुरुआत उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की है. आज बिरसा मुंडा की जयंती है जिसे जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जाता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।