JHARKHAND POLITICS
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बीजेपी की तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू, उलिहातू से कोकर समाधि स्थल तक जाएंगे नेता-कार्यकर्ता
खूंटी/रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कमेटी की तीन दिवसीय पदयात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई। पदयात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से हुई। इस यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा उलिहातू से खूंटी होते हुए रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचेगी।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाती है। इसी अवसर पर भाजपा ने तीन दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया है। यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को पदयात्री उलिहातू से अपनी यात्रा शुरू कर खूंटी पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद शनिवार को सभी पदयात्री खूंटी से रांची के लिए रवाना होंगे। 15 नवंबर को पदयात्रा का समापन रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर होगा। यहां पहुंचकर नेता और कार्यकर्ता धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उलिहातू से शुरू हुई पदयात्रा, अर्जुन मुंडा समेत कई नेता शामिल
पदयात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से की गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया। उलिहातू से शुरू हुई यह पदयात्रा खूंटी होते हुए रांची पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करेंगे।
जनजातीय गौरव दिवस के जरिए आदिवासी समाज तक पहुंचने की कोशिश
भाजपा की इस पदयात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के बीच पहुंचना तथा उनके संघर्ष, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देना है। इसके साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनजातीय समाज के साथ संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी थी। उनके नेतृत्व में चला उलगुलान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और आदिवासी प्रतिरोध के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
15नवंबर को कोकर समाधि स्थल पर होगा समापन
तीन दिनों तक चलने वाली इस पदयात्रा का समापन 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होगा। रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गौरतलब है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद किया जाता है। जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी यह दिन विशेष महत्व रखता है।
खूंटी से राजीव मोहन की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।