Live

अबतक 12 की मौत

भागलपुर में हुए विस्फोट में मृतको का बढ रहा है आंकड़ा

A
Arun Chourasiaलेखक

Bhagalpur- भागलपुर में हुए विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य घायल का इलाज अभी भी चल रहा है. बताते चलें कि बीती देर रात कोतवाली थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक मकान में जबरदस्त धमाका हुआ हुआ था.

आशंका जताई जा रही है कि बम विस्फोट की वजह से धमाका हुआ,जिसमें एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया जबकि कई अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

घटना काजवलीचक इलाके में यतीमखाने के बगल की है। पड़ोसी यूसुफ़ की माने तो जमींदोज हुए मकान वाले बम बनाने का धंधा करते हैं. घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी है।

स्थानीय थाना के साथ एसएसपी एवं डीआईजी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं.एफएसएल की टीम भी मौके से कई नमूने एकत्रित की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें