भागलपुर में बाढ़ का कहर
दर्जनों से अधिक घर कटाव की चपेट में आकर गंगा नदी में समाया
भागलपुर:जिलेके नारायणपुर प्रखंड के बैकटपुर दुधैला पंचायत स्थित कसमबाद गांव में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर गया है, लेकिन ग्रामीणों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है. दियारा इलाके में पानी घटने के बाद गंगा नदी का कटाव तेज हो गया है. लगातार हो रहे भीषण कटाव की चपेट में आकर दर्जनों से अधिक घर गंगा नदी में समा चुके हैं.
कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों को आशंका है कि अगर कटाव इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में और भी घर इसकी चपेट में आ सकते हैं. ग्रामीण अपने घर और सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश में जुटे हैं.
बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब हालात सामान्य होंगे,लेकिन गंगा के कटाव ने उनकी चिंता फिर बढ़ा दी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।