भागलपुर में किसान हत्याकांड का पर्दाफ़ाश : डॉग स्क्वायड की मदद से दबोचे गए सभी आरोपी, अवैध संबंध में हुई वारदात

Edited By:  |
Reported By:
bhagalpur me kisan hatyakand ka pardafash

भागलपुर : बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां एक किसान की निर्मम हत्या मामले का पर्दाफ़ाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर ही हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। जानकारी मिल रही है कि अपराधियों ने अवैध संबंध में किसान की पीटपीट कर जान ले ली थी।

मामला भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र का है जहां मोतीचक दियरा में किसान की निर्मम हत्या कि गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे हत्याकांड की जांच में जुट गई थी। वहीँ पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर ही डॉग स्क्वायड की मदद से सभी आरोपियों को धर दबोचा है।

बिहार को मिलेगी पहली महिला DGP ? : शोभा आहोतकर को मिल सकती है जिम्मेदारी, केंद्र को भेजी गई 11 IPS की लिस्ट

वही डीएसपी डाॅ. गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया को बताया कि अकबरनगर मोतीचक दियरा में एक किसान अनुज कुमार की निर्मम हत्या की गई थी। सीटी एसपी व डीएसपी डाॅ गौरव कुमार के नेतृत्व एक टीम को गठित करते हुये 24 घंटा के अन्दर अभीयुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस केस के उदभेदन में डाॅग स्काट को लगाया गया जिसके सहायता से हत्या कांड के मुख्य अभीयुक्त विनय मंडल एंव सहयोग चंदन कुमार व बबलू मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी मिल रही है कि हिरासत में आये अभियुक्त विनय मंडल का मृतक किसान अनुज कुमार की पत्नी से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर अक्सर किसान और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता था। इसी लिए एक दिन आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बांस का डंटा से पीट पीट कर किसान अनुज कुमार की हत्या कर दी। अभीयुक्त को गिरफ्तार करते हुये उनके पास मोबाईल एंव बांस का डंटा बराबद किया गया है।