Live

MURDER से दहशत

भागलपुर के नाथनगर में शिल्क व्यवसायी की गोली मार हत्या ..

A
Arun Chourasiaलेखक

भागलपुर-बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है..यहां एक शिल्क व्यवसाई की गोली मार हत्या कर दी गई है.हत्या की यह जिले के घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के केवी लाल रोड इलाके में हुई है.मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मोहम्मद अफजल अपने दुकान के अंदर बैठा हुआ था, और कुछ काम के लिए जब वह बाहर निकले तब घात लगाए अपराधियों के द्वारा उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों के द्वारा चलाई गई गोली सिल्क व्यवसाई को लग गई और वह वहीं पर गिर गये।

गोली लगने की सूचना के बाद सनसनी फैल फील गई.मौके पर परिजन और आस-पास के दुकानदार पहुंचे और फिर घायल अफजल को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।व्यवसाई की हत्या के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की.एसएसपी ने बताया कि गोली का खोखा काफी संख्या में घटनास्थल से बरामद हुआ है।मृतक को अपराधियों ने चार गोली मारी है,जिससे उनकी मौत हुई है.अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें