Live

बम धमाका

भागलपुर के बाद गोपालगंज में धमाका..एक की मौत कई घायल..मौके पर मची अफरा-तफरी

A
Arun Chourasiaलेखक

Gopalganj:-बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से है जहां एक घर में बम धमाका हुआ है..इस धमाके में एक की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना के बथुआ बाज़ार स्थित एक घर में हुई है.

इस धमाके से पूरा इलका दहल उठा..इस धमाके में पूरा मकान ध्वस्त हो गया.वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी आनंद कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की.मीडिया से बात करते हुए एसपी ने कहा कि विस्फोेट में घर ध्वस्त हुआ है..कारणों की जांच की जा रही है.एफएसएल और एटीएस की टीम को सूचना दी गई है.ये टीम आकर नमून एकत्रित करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट देगी .तत्काल घटना स्थल को सील किया गया है और संबंधित स्थल पर लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें