भागलपुर : पथ निर्माण मंत्री ने श्रावणी मेले को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
भागलपुर:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर गुरुवार को सूबे के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार ने मेले की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में पथ निर्माण विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेला में सुलतानगंज आने वाले श्राद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराया जाए, ताकि शिव भक्तों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
मंत्री ने कहा कि सुलतानगंज से झारखंड सीमा तक कच्ची कांवारिया पथ पर तीन इंच उजला बालू बिछाया जाये. कांवारिया पथ पर शौचालय, पानी, रौशनी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाना चाहिए. कांवारियों के लिये जैमर हैगर का निर्माण भी कराया जा रहा है. मंत्री ने पूरे पथ का निरीक्षण कर पूरी तैयारी की जानकारी ली. नगर परिषद सभागार में नगर के विधायक व पाटी के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर श्रावणी मेले व्यवस्थाओं की जानकारी ली.