Live

बेतिया SBI में दिनदहाड़े लूटकांड

बिहार पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

BETIAH - बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक लूट कांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार बेतिया पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर आज स्टेट बैंक से लूट कांड को अंजाम दिया है। इस दौरान 12 लाख रुपए लूटने की बात सामने आ रही है। छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुस कर कर्मियों के साथ मारपीट की और गन पॉइंट पर बैंक का लॉकर खुलवा कर उसमें रखे 12 लाख रुपए को लूट लिया। इतना ही नहीं लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के बाहर फायरिंग भी की है।

घटना नगर के सन्तघाट स्थित एसबीआई कि मलाही शाखा की है। सर्विस मैनेजर शशिकांत ने बताया कि बैंक खुलते ही अपराधी बैंक में आ धमके। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों के दोनों हाथों मे हथियार था और बैंक में घुसते ही सबसे पहले अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर को कब्जे में लिया और फिर बाकी कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से रुपया लूट लिया और आसानी से फरार हो गए।

इतना ही नही अपराधियों ने बैंक मैनेजर के साथ साथ बैंक के अन्य कर्मी और बैंक में मौजूद ग्रहकों के साथ भी जमकर मारपीट की है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें