पिता हो तो ऐसा
बेटी के जन्म लेने पर सरकारी अस्पताल को फूलों से सजाया,दूसरी की बेटी की जान बचाने के लिए किया रक्तदान
NAWADA: बेटी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करते हुए कई तरह की प्रताड़ना सं संबंधित खबरें आप अक्सर पढते और देखतें होगें पर आज हम आपकों एक ऐसे पिता और परिवार के बारें में बता रहें हैं जिसकी सोच सुनकर आप जरूर आनंदित होगें।इस पिता का नाम है जीतेन्द्र कुमार है जो पेश से शिक्षक है और उसकी पत्नी ने जब हिसुआ सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में बेटी को जन्म दिया तो जीतेन्द्र ने सिर्फ पूरे अस्पतालकर्मी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया बल्कि पूरे अस्पताल परिसर को फूलों से सजवा दिया।
अस्पताल में मिठाई बांटने के दौरान एक दूसरी प्रसूति महिला को जब खून की कमी की जानकारी परिजनों ने दी तो अपनी बेटी के जन्म के उत्साह में उसने तुरंत ही अपना खून संबंधित प्रसूति महिला को दिया।बेटी के जन्म के बाद जीतेन्द्र के इस कदम की चौतरफा तारीफ हो रही है।जीतेन्द्र की उसके इष्ट मित्र सोसल मीडिया के जरिए भी बधाई दे रहें है ।वहीं रक्तदान लेनेवाली प्रसूता के परिजन भी जीतेन्द्र का धन्यवाद कर रहैं हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।