Live

जब बेटा खरीद लाया सड़ा आलू

देख पिता हुए आग बबूला, तो सनकी ने किया जानलेवा हमला

A
ASHISH KUMARलेखक

रोहतास : खबर है रोहतास जिला से जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के पहले बेटा बाजार से सड़ा आलू खरीद लाया था। जिसे देख उसके पिता आग बबूला होकर उसकी जमकर क्लास लगा दी। इधर नाराज बेटे ने आपा खोकर पिता पर ही जानलेवा हमला बोल दिया।


मामला रोहतास जिला के इंद्रपुरी ओपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बस्तीपुर में एक पुत्र ने अपने ही पिता को चाकू से मारकर लहूलुहान कर और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दर्द से छटपटाते दशरथ चंद्रवंशी को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बेटा कल्लू चंद्रवंशी बाजार से सड़ा आलू खरीदकर ले आया। जिस पर उसके पिता ने इसके लिए उसे डांट लगाई, तो वह नाराज हो गया तथा सब्जी काटने वाला चाकू लेकर हमला बोल दिया।

पिता पर ताबड़तोड़ कई वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घायल शख्स की हालत फिलहाल सामान्य हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें