बेसहारों का सहारा बना युवा चेतना
जरुरतमंद लोगों के बीच पहुंचे रोहित सिंह, किया कंबल वितरण
बक्सर : खबर है बक्सर से जहां ठंड को देखते हुए गरीब परिवार के लोगों के बीच युवा चेतना के द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। सिंह ने कहा की युवा चेतना के कार्यकर्ता देश भर में कंबल वितरण कार्यक्रम चला रहे हैं। ठंड को देखते हुए गरीब परिवार के लोगों को कंबल का वितरण किया जाएगा।
बक्सर के सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली गाँव में युवा चेतना के द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की बिहार सरकार को गाँव स्तर पर कंबल का वितरण कराना चाहिए। इस अवसर राजीव यादव,जीतेन्द्र उपाध्याय,मोहन सिंह,बैजू राय,सैफ नवाज,अजय ओझा,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,शिवपाल यादव,राहुल यादव,आशीष चौबे बटर,किशन राय,राकेश खरवार आदि उपस्थित रहे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।