Live

JHARKHAND NEWS

बेरमो में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े फायरिंग

A
Arti singhलेखक

दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

बोकारो: बेरमो के फुसरो बाजार में बुधवार की सुबह अपराधियों ने ज्ञान ज्वेलर्स पर फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में दहशत है. स्थानीय लोग और दुकानदारों ने आक्रोश में दुकानें बंद कर दी हैं. लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है.

क्या है मामला ?

दरअसल जहां वारदात हुई वहां से बेरमो पुलिस चौकी कुछ ही मीटर की दूरी पर है.इससे कुछ दिन पहले मोती अलंकार ज्वेलर्स पर भी अपराधियों ने फायरिंग की थी. ऐसी वारदातों से अंदेशा जताया जा रहा है कि शहर के ज्वेलर्स अपराधियों के निशाने पर हैं.लेकिन सवाल है कि अबतक पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने में विफल क्यों रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें