Live

JHARKHAND NEWS

बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद

D
Deepak Kumarलेखक

बेरमो अनुमंडल के ढोरी और बीएंडके क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी,अंगवाली बंद खदान में 3और कारो फेस-2में 5अवैध खनन स्थलों को किया गया बंद
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में अवैध कोयला खनन के खिलाफ CISF और CCL प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। बेरमो अनुमंडल के ढोरी और बीएंडके क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कुल 8 अवैध रैट होल को बंद कराया गया। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

गुप्त सूचना पर CISFऔर CCLकी संयुक्त कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, CISF और CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि ढोरी क्षेत्र के अंगवाली बंद खदान और बीएंडके क्षेत्र के कारो फेस-2 में अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर CISF ने CCL ढोरी के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह और बीएंडके के महाप्रबंधक संजय कुमार झा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों क्षेत्रों के अधिकारियों के सहयोग से संयुक्त टीम गठित की गई और चिह्नित स्थानों पर कार्रवाई की गई।

अंगवाली में 3और कारो फेस-2में 5रैट होल बंद
संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 8 अवैध खनन स्थलों को बंद कराया।
अंगवाली बंद खदान, ढोरी क्षेत्र: 3 रैट होल बंद।
कारो फेस-2, बीएंडके क्षेत्र: 5 रैट होल बंद।

कारो फेस-2 में पिलपिलो के सामने पहाड़ी पर अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

अवैध खनन से राजस्व और सुरक्षा को खतरा
अधिकारियों के अनुसार, अवैध कोयला खनन से सरकार और CCL को राजस्व का नुकसान होता है। इसके अलावा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है और आसपास रहने वाले लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। बिना सुरक्षा व्यवस्था के संचालित ऐसे अवैध खनन स्थलों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

CISF ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
CISF ने स्पष्ट किया है कि कोयले के अवैध उत्खनन और कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। बेरमो में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के बाद अब अवैध कोयला खनन के अन्य संभावित ठिकानों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है।

बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें