Live

बेगूसराय रेप कांड

तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला,कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम सम्राट और पीएम मोदी पर साधा निशाना

A
archana singhलेखक

बेगूसराय में युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाए जाने के मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने बेगूसराय की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और चुनावी बयानों को लेकर भी टिप्पणी की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।

बताया गया है कि बेगूसराय शहर के एक होटल में 27 सितंबर को युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो तथा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। घटना को लेकर तेजस्वी यादव के बयान के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।

बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें