Live

बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान हादसा

अगलगी में कई घर जलकर राख, लाखों की क्षति

A
ASHISH KUMARलेखक

खबर है बेगूसराय से जहां खाना बनाने के दौरान ही आग लग जाने से कई घर जल कर राख हो गए है। इस अगलगी में लाखों की क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने कड़े प्रयास से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर बर्बाद हो गया।

पूरा मामला बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के ताजपुर दियारा इलाके के वार्ड नंबर 9 से है जहां बीती रात खाना बनाने के दौरान ही रामबालक यादव के घर आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटों ने अगल बगल के 4 और घरों को अपने चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घर में पड़ा सारा सामान जल कर ख़ाक हो गया। इस अगलगी में 5 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए जिसमें लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी मिल रही है की इस आग में कुछ पालतू जानवर भी जल कर मरें है।

जानकारी मिल रही है कि चूल्हे की आग से ही इन घरों में अगलगी की घटना हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें