Live

बासुकीनाथधाम में आज जमकर हुई बारिश

पंडा पुरोहितों ने बारिश के लिए गाय और बछड़े को गर्भगृह ले जाकर दूध से किया अभिषेक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका : खबर है दुमका की जहां जिले के बासुकीनाथधाम स्थित बाबा फौजदारी दरबार के शिवलिंग पर पंडा पुरोहितों ने बारिश जल्द से जल्द हो इसको लेकर दुध दुहान परंपरा के तहत गाय और बछड़ा को सीधे गर्भगृह ले जाकर दूध से अभिषेक किया. इस मौके पर पंडा समाज के तमाम लोग मंदिर में मौजूद थे और पूजा अर्चना के बाद दूध से बाबा का अभिषेक किया गया.


बाबा की पूजा के कुछ देर बाद ही बासुकीनाथधाम में झमाझम बारिश होने लगी. बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिल ही रहा है और किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है. लंबे समय से वर्षा नहीं होने के कारण शिवगंगा सफाई के बाद शिव गंगा में पानी नहीं है. बारिश हो जाने से शिवगंगा पानी से भर जाएगी. और श्रद्धालु पूजा करने के पूर्व शिव गंगा में स्नान कर पाएंगे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें