Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कुल 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले दिनों गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं जादूगोड़ा, डुमरिया और पोटका थाना क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने और 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से शराब और बेचे गए शराब का पैसा भी बरामद हुई है.

पुलिस का मानना है कि एक गिरोह दूसरे राज्य से आया है जो शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपना शिकार बना रहा है. हालांकि गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में जो हत्या हुई थी उसमें मृतक के साला और उसके रिश्तेदार शामिल है.

पुलिस का कहना है कि मृतक 3 शादी किया था. दूसरी पत्नी के मायकेवालों ने पहले मारपीट की उसके बाद हत्या कर कुआं में पत्थर बांधकर छोड़ दिया. वहीं10दिन बाद मामला का खुलासा हुआ है. वहीं पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस काफी सक्रिय है. कोई गांव के लोग नहीं बताता है उसके बावजूद उसे अपराधी तक पहुंच रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें