Live

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता आज करेंगी नामांकन,पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

A
archana singhलेखक

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता आज नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन से पहले उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आरजेडी ने उन पर भरोसा जताया है और वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेंगी.उन्होंने दावा किया है कि महागठबंधन यह सीट जीतकर विधानसभा पहुंचेगा.

नामांकन में सभी नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे

उन्होंने कहा कि नामांकन में महागठबंधन के सभी नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.तेजस्वी यादव किसी जरूरी काम से बाहर हैं,लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान वह भी बांकीपुर आएंगे.

बांकीपुर मेंमूलभूत सुविधाएं का अभाव

रेखा गुप्ता ने बांकीपुर के मौजूदा प्रतिनिधित्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से एक ही दल और एक ही परिवार का यहां प्रभाव रहा,लेकिन आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की गलियां और नालियां बदहाल हैं और पिछले छह महीनों से जनता का कोई प्रतिनिधि नजर नहीं आ रहा है.

चुनाव में मुकाबला होना लोकतंत्र का हिस्सा

त्रिकोणीय मुकाबले के सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव में मुकाबला होना लोकतंत्र का हिस्सा है. वहीं, प्रशांत किशोर के इस बयान पर कि उनकी लड़ाई बीजेपी से है, आरजेडी से नहीं. इस पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह उनकी अपनी राय है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें