बांका में निगरानी विभाग की कार्रवाई : जिला परिषद कार्यालय के कर्मी और इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार
बांका:निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.जिला परिषद की योजना का कार्य कर रहे संवेदक से रिश्वत लेने के आरोप में जिला परिषद कार्यालय के कर्मी और इंजिनियर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इसमामले को लेकर आज बांका पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने जिला परिषद कार्यालय में छापेमारी करते हुए दोनों कर्मी जागेश्वर मण्डल और इंजीनियर ओमप्रकाश मण्डल को 1लाख 26 हजार घूस की रकम के साथ दबोचा है. इस दौरान निगरानी की टीम द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव से भी पूछताछ की गयी.
निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि जिला परिषद का कार्य कर रहे संवेदक अवध बिहारी द्वारा पूर्व में कार्यालय की ओर से रिश्वत की मांग करने को लेकर निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. विभाग द्वारा सूचना सत्यापन कर मामला सही पाया गया था, जिसके बाद सोमवार को लेकर छापेमरी हुई. जिसमें 1 लाख 26 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सभी सरकारी कार्यालय में हरकंप मच गया.