Live

डबल मर्डर

बांका में नहर से मिला महिला और नवजात का तैरता हुआ शव..

A
Arun Chourasiaलेखक

Banka:-नवजात और महिला का शव मिलने से बांका में सनसनी फैल गई है.दोनो शव जिले के अमरपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप स्थित भौरा बांध स्थित नहर के पास से मिली है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की करमा-धरमा पर्व को लेकर कुछ बच्चे भौरा बांध की नहर में स्नान करने गये थे और कुछ देर के बाद बच्चों ने गांव में आकर सूचना दी कि नहर में एक महिला तथा एक बच्चे का शव तैर रहा है।बच्चों द्वारा मिली सूचना के बाद शव को देखने के लिए नहर पर लोगों की भीड़ जमा हो गए.

वहीं सूचना के बाद अमरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसके शिनाख्त की कोशिश में जुट गई है.महिला एवं नवजात के शव का दोनो हाथ बांस से बंधी हुई थी।ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं और हत्या करके शव को छुपाने के ख्याल से नहर में फेंक दिया गया है.फिलहाल पुलिस ने नवजात व महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें