Live

बांका जिला जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट

डीजल-पेट्रोल बचत का दिया संदेश

R
Ravi Prakashलेखक

बांका- ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पूरी दुनिया में तेल, गैस और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में देशवासियों से ईंधन और संसाधनों की बचत करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री की अपील का असर अब बांका जिले में भी देखने को मिल रहा है।बांका न्यायिक क्षेत्र में जिला जज सत्यभूषण आर्य के नेतृत्व में अधिकांश न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय परिसर से साइकिल चलाकर न्यायालय पहुंचे।

जिला जज सत्यभूषण आर्य ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सर्वोपरि रखते हुए सभी लोगों को देशहित में आगे आना चाहिए। उन्होंने आम जनता से डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने तथा वैकल्पिक साधनों के उपयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे, तो देश संभावित आर्थिक और ऊर्जा संकट का मजबूती से सामना कर सकता है।

बांका से खगेन्द्र की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें