Live

बैंक कर्मी से दिनदहाड़े लूट

रुपयों से भरा बैग ले उड़े अपराधी, CCTV खंगाल रही पुलिस

A
ASHISH KUMARलेखक

शेखपुरा : बड़ी खबर सामने आ रही है शेखपुरा से जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को निशाना बनाते हुए उससे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है।

मामला शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जिला न्यायालय के मुख्य द्वार पर एक बैंक कर्मी से साढ़े बारह लाख की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जानकारी मिल रही है कि बैंक कर्मी राशि लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था की इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गए।

वहीँ इस बाबत पीड़ित बैंककर्मी हरेराम सिँह ने बताया है की वे अशोक होल्डिंग से 12 लाख 50 हजार निकाल कर पंजाब बैंक में जमा करने जा रहे थे तभी न्यायालय के मुख्य द्वार पर बाईक सवार अपराधियों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी और दूसरे बाईक सवार ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और पिस्टल दिखाते हुए भाग निकले।

सूचना पर पहुंचे डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया है की आस पास के दुकान का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। दोनों बाईक सबार अपराधी दिख गए है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें