Live

बंगाल के शिक्षक ने ब्लैकबोर्ड मॉडल को चुराया

दुमका के टीचर की शिकायत पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिया कार्रवाई का निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका : कोरोना काल में जब सभी विद्यालय बंद हो गए थे. तब दुमका जिला के जरमुंडी के शिक्षक डॉ. सपन कुमार ने स्कूल के पास के गांव में ब्लैकबोर्ड क्लास की शुरुआत किया था. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी ब्लैक बोर्ड क्लास शुरु करने के लिए शिक्षक की सराहना की थी.



वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मन की बात में डॉ. सपन कुमार के ब्लैक बोर्ड क्लास को देशवासियों को बताया था. लेकिन बंगाल के शिक्षक दीप नारायण नायक ने झारखंड के दुमका जिला के डुमरथर विद्यालय के ब्लैक बोर्ड क्लास मॉडल को डुप्लीकेट कर दुनिया के सामने लाकर अपना नाम रोशन कर रहे थे. बंगाल के शिक्षक दीप नारायण नायक ने ग्लोबल टीचर प्राइज के लिए अपना नाम सबमिट किया था जिसकी जानकारी डॉक्टर सपन को मिला. तब सपन कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजभवन जाकर इस मामले की शिकायत की है. मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारी को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें