Live

बंगाल में ED की रेड और जेल

गिरफ्तार पार्थ चटर्जी कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में किये गए पेश, बीजेपी हो गयी हमलावर...

D
DESKलेखक

पटना। पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। मामले पर जल्द सुनवाई शुरू होगी। पार्थ चटर्जी और अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी को पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पार्थ चटर्जी की करीबी अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी भी ईडी की हिरासत में है।

इससे पहले पश्चिमबंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा।पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। वहां इतने नोट मिले कि ईडी के अधिकारी सन्न रह गए। देखते ही देखते न ोटों का अंबार लग गया।रूम के अंदर सिर्फ नोट ही नोट नजर आ रहे थे।

नोटों के इस पहाड के बीच बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया। बीजेपी इस मामले में सीधे हमलावर हो गयी। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर कहा किजांच में उनके घर से 21 करोड़ रुपए मिलते हैं, वे गिरफ्तार होते हैं, वे मंत्री पद में हैं ये ही बंगाल की आज की स्थिति को दर्शाती है। वहीं एक अन्य केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि ED और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति को मुख्यधारा में वापस लाया गया है। हम उन नेताओं के पाखंड को बेनकाब करना चाहते हैं जो जांच एजेंसियों को डराने और जांच की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि कल एक दृश्य देखा गया कि पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना ED ने बरामद किया है। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने काफी बार प्रशंसा भी की है। कल तक ये पता नहीं था कि अच्छा काम क्या था?

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें