Live

बंगाल में करप्शन पर एक्शन

ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाया...कहा- विवाद में नहीं जाना चाहती

D
DESKलेखक

पटना। पश्चिम बंगाल में SSC भर्ती घोटाले घोटाले में फंसे मंत्री पार्थ चटर्जी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बडा एक्शन लिया है। ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। खुद ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। मेरी पार्टी सख्त कार्रवाई करती है। इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन मैं विवरण में नहीं जाना चाहती।

इससे पहले आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया। पत्र में यह कहा गया है कि पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी 28 जुलाई से अपने विभागों के प्रभारी मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों से मुक्त हो गए।

आपको बता दें कि इस घोटाले में पार्थ चटर्जी का नाम आने के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई और फिर उन्हें गिरफ्तार भी किया गयी। उनकी करीबी मानी जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी छापेमारी हुई थी, जिसमें नोटों का जखीरा मिला था। बुधवार को भी अर्पिता मुखर्जी के एक अन्य ठिकाने से भी 21 करोड से अधिक का कैश बरामद हुआ है। फिलहाल अर्पिता मुखर्जी भी ईडी की गिरफ्त में हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें