Live

स्टैंड क्लीयर

पार्थ चटर्जी मामले में ममता बनर्जी ने झाडा पल्ला...कहा- अगर कोई दोषी तो न कोई हस्तक्षेप और न ही कोई समर्थन...

D
DESKलेखक

पटना। पष्चिम बंगाल शिक्षख भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी सरकार में TMC के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया। बीजेपी सीधे तौर पर ममता बनर्जी पर हमलावर हो गयी। लेकिन अब इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है।

ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में कहा कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर सच्चाई के आधार पर फैसला दिया जाना चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत गतिविधियों में शामिल रहा है, तो हम में से कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा चाहे वो कितना भी कठोर फैसला क्यों न झेले। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि पार्थ चटर्जी और अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी को पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पार्थ चटर्जी की करीबी अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी भी ईडी की हिरासत में है।

इससे पहले पश्चिमबंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा।पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे। वहां इतने नोट मिले कि ईडी के अधिकारी सन्न रह गए। देखते ही देखते नोटों का अंबार लग गया।रूम के अंदर सिर्फ नोट ही नोट नजर आ रहे थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें